ग्वालियर में 6 जनवरी को होगा मतदाता सूचियों का अंतिम प्रकाशन

बैठक लेकर दी जायेगी राष्ट्रीय मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को जानकारी

ग्वालियर: भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशानुसार किए जा रहे मतदाता सूचियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्य के तहत ग्वालियर जिले में 6 जनवरी को सभी मतदान केन्द्रों पर फोटोयुक्त निर्वाचक नामावलियों का अंतिम प्रकाशन किया जायेगा।

इस संबंध में राष्ट्रीय मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों को जानकारी देने के लिये कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती रुचिका चौहान की अध्यक्षता में इस दिन दोपहर 12 बजे कलेक्ट्रेट के सभागार में बैठक रखी गई है। सभी मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों से इस बैठक में उपस्थित रहने का आग्रह किया गया है।

Next Post

श्री पीताम्बरा पीठ पर श्रद्धालुओं ने 30 लाख रुपए का प्रसाद और 5 लाख रूपये मालाये नववर्ष पर अर्पित की

Fri Jan 3 , 2025
दतिया:नववर्ष पर श्री पीताम्बरा पीठ पहुंची लगभग 75 हजार से ज्यादा भक्तों ने माई को 27.38 क्विटंल प्रसाद चढ़ाया और इसके साथ ही 5 लाख रूपये से ज्यादा की फूल मालायें माई को अर्पित की गयी। तड़के सुबह से लेकर शयन आरती तक पीठ परिसर भक्तों से भरा रहा। श्री […]

You May Like