श्री पीताम्बरा पीठ पर श्रद्धालुओं ने 30 लाख रुपए का प्रसाद और 5 लाख रूपये मालाये नववर्ष पर अर्पित की

दतिया:नववर्ष पर श्री पीताम्बरा पीठ पहुंची लगभग 75 हजार से ज्यादा भक्तों ने माई को 27.38 क्विटंल प्रसाद चढ़ाया और इसके साथ ही 5 लाख रूपये से ज्यादा की फूल मालायें माई को अर्पित की गयी। तड़के सुबह से लेकर शयन आरती तक पीठ परिसर भक्तों से भरा रहा। श्री पीताम्बरा पीठ पर सुबह 5 बजे जैसे ही मंदिर खुला, श्रद्धालुओं की लाइन लगना शुरू हो गयी थी। माई की शयन आरती यानी रात 10 बजे तक लाइन चलती रही। अनुमान है कि पीठ पर 75 हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। श्रद्धालुओं ने अपनी सामर्थ्य अनुसार माई को पुष्प भी अर्पित किये। किसी ने गुलाब का फूल तो किसी ने बुके माई को अर्पित किया। अधिकांश श्रद्धालुओं ने माई को फूल माला अर्पित की। फल विक्रेताओं के अनुसार 5 लाख रूपये से ज्यादा के फूल व फूल मालायें माई को चढ़ाई।
30 लाख रुपए का प्रसाद माई को किया अर्पित
पीठ के प्रबंधक महेश दुबे के अनुसार उन्होंने मंदिर के प्रसाद भंडार पर 28 क्विंटल से अधिक प्रसाद तैयार कराया था। पीठ के बाहर भी काफी दुकानें है।प्रबंधक के अनुसार पीठ के प्रसाद भंडार से भक्तों ने 27.38 क्विंटल प्रसाद माई का अर्पित किया, जिसकी कीमत 8.85 लाख रुपए है। इसके अलावा पीठ प्रांगण के बाहर की दुकानों से भक्तों ने लगभग सौ क्विंटल प्रसाद माई को अर्पित किया। अगर औसत रूप से 1 किलो प्रसाद की कीमत करीब 300 रुपए किलो माने तो भक्तों ने एक दिन में 30 लाख रुपए का प्रसाद माई को अर्पित किया।

Next Post

3 किलो गांजा समेत दो सौदागर गिरफ्तार

Fri Jan 3 , 2025
जबलपुर: क्राइम ब्रांच एवं बरगी पुलिस ने संयुक्त कार्यवाही करते हुए दो तस्करों को गिरफ्तार किया जिसके कब्जे से 3 किलो 976 ग्राम गांजा कीमती लगभग 80 हजार रूपये एवं 2 मोबाइल जप्त किए गये। थाना प्रभारी कमलेश चौरिया ने बताया कि  बरगी वायपास एन एच 34 रोड़ पर एनडीपीएस […]

You May Like