जबलपुर: क्राइम ब्रांच एवं बरगी पुलिस ने संयुक्त कार्यवाही करते हुए दो तस्करों को गिरफ्तार किया जिसके कब्जे से 3 किलो 976 ग्राम गांजा कीमती लगभग 80 हजार रूपये एवं 2 मोबाइल जप्त किए गये। थाना प्रभारी कमलेश चौरिया ने बताया कि बरगी वायपास एन एच 34 रोड़ पर एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानो के तहत कार्यवाही करते हुये.
तत्काल योजनाबद्ध तरीके से घेराबंदी कर राजेश भारद्वाज 62 वर्ष निवासी गंगा टोला सांवरी थाना केवलारी जिला सिवनी, आशीष सोनकर 42 वर्ष निवासी शीतला माई, अच्छे मिया का बाडा घमापुर को पकड़ा गया है। गांजे की खेप कहां से और कैसे मिली इसके संबंध में पूछताछ की जा रही है।
