लोक अदालत में राशि जमा करने आने वाले करदाताओं को न हो कोई असुविधा

जबलपुर: कल आयोजित होने वाली लोक अदालत की तैयारियों का जायजा लेने के लिए निगमायुक्त राम प्रकाश अहिरवार गुरूवार को संभागीय कार्यालय पहुंचे। इस दौरान उन्होंने सुनिश्चित किया कि करदाताओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। इस मौके पर निगमायुक्त ने करदाताओं की सुविधा के लिए व्यवस्थाओं में विस्तार करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही बैठक, पीने के पानी और अन्य आवश्यक सुविधाओं को पूरी तरह से दुरुस्त रखने पर विशेष बल दिया है।

निगमायुक्त रामप्रकाश अहिरवार एवं अपर आयुक्त अरविन्द शाह ने जानकारी देते हुए बताया कि नगर निगम में मुख्यालय सहित सभी संभागीय कार्यालयों में लगने वाली लोक अदालत के दिन लंबित बकाया करों की राशि के भुगतान में करदाताओं को शासन निर्देशों के अनुरूप छूट प्रदान की जायेगी और करदाताओं को राहत देने का काम किया जायेगा। निगमायुक्त रामप्रकाश अहिरवार ने सभी संभागीय अधिकारियों को लोक अदालत की सफलता के लिए पूरी ताकत लगाने के निर्देश दे दिए हैं।

Next Post

स्वस्थ जीवनशैली और शांत मन से मिलेगी चेहरे की सुंदरता

Fri Dec 12 , 2025
भोपाल: चेहरे की चमक, त्वचा का स्वास्थ्य और शरीर का सौंदर्य केवल बाहरी देखभाल का परिणाम नहीं है, बल्कि इसका सीधा संबंध मस्तिष्क की गतिविधियों, भावनात्मक स्थिति और स्वायत्त तंत्रिका तंत्र (शरीर का वह हिस्सा है जो स्वेच्छा से नियंत्रित नहीं होने वाली क्रियाओं को नियंत्रित करता है) से होता […]

You May Like