टीवी एक्टर गौरव खन्ना ‘बिग बॉस 19’ में धमाल मचाने के लिए तैयार हैं। ऐसे में अफवाहें रहीं कि वो शो के सबसे हाईएस्ट पेड सेलेब्रिटी हैं। इसपर उन्होंने खुद चुप्पी तोड़ी है।
टीवी इंडस्ट्री के पॉपुलर एक्टर गौरव खन्ना हाल ही में कुकिंग रियलिटी शो सेलिब्रिटी मास्टरशेफ जीतने के बाद एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार वो सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस 19 में तहलका मचाते नजर आएंगे। इसी बीच उन्होंने एक इंटरव्यू में रियलिटी शो में जाने से इसे लेकर खुलकर बात की और इस दौरान उन्होंने बिग बॉस 19 के सबसे हाईएस्ट पेड कंटेस्टेंट को लेकर उड़ रही अफवाहों पर चुप्पी भी तोड़ी।
दरअसल, बिग बॉस 19 शुरू होने से पहले ही यह खबर फैल गई थी कि गौरव खन्ना इस सीजन के सबसे ज्यादा फीस पाने वाले कंटेस्टेंट हैं। जब उनसे इस बारे में मीडिया ने सवाल किया तो एक्टर जोर से हंस पड़े। उन्होंने कहा, “यह अफवाह हो सकती है या नहीं भी। लोग बहुत कुछ कहते हैं और मैं सुनी-सुनाई बातों पर भरोसा नहीं करता। किसी एक्टर की पहचान उसकी सैलरी से नहीं, बल्कि उसके काम से होती है। मेरा फोकस बस इस सीजन में अच्छा परफॉर्म करने पर है।”
