भोपाल। नगर निगम के स्वास्थ्य विभाग के अमले द्वारा शुक्रवार को गंदगी फेलाने, प्रदूषण करने, संपत्ति पुताई बेनर लगाने वालों के विरूद्ध कार्यवाही की गई जिसके तहत जोन क्र. 13 में 17 प्रकरणों में 03 हजार 800 रुपए, जोन क्र. 14 में 26 प्रकरणों में 03 हजार 800 रुपए, जोन क्र. 15 के अंतर्गत 19 प्रकरणों में 01 हजार 900 रुपये तथा जोन क्र. 16 में 11 प्रकरणों में 03 हजार 100 रुपए की राशि स्पॉट फाईन के रूप में वसूल की। जो कि निगम अमले ने कुल 73 प्रकरणों में 12 हजार 600 रुपए की राशि वसूल की.
