दर्जन भर निगम-मंडल और प्राधिकरणों में नई नियुक्तियां, ओम जैन बने गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष

भोपाल। राज्य सरकार ने निगम-मंडलों और विभिन्न प्राधिकरणों में कई अहम पदों पर नई नियुक्तियों की घोषणा की है। इस फैसले के तहत उज्जैन के भाजपा नेता ओम जैन को मध्यप्रदेश गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल का अध्यक्ष बनाया गया है। जैन को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के करीबी सहयोगियों में गिना जाता है और उन्होंने उनके चुनाव प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

सरकार के इस कदम को राजनीतिक और संगठनात्मक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। माना जा रहा है कि इन नियुक्तियों के जरिए क्षेत्रीय और सामाजिक संतुलन साधने के साथ-साथ पार्टी कार्यकर्ताओं को साधने की रणनीति अपनाई गई है।

जारी सूची के अनुसार अन्य प्रमुख नियुक्तियां इस प्रकार हैं,

कौशल शर्मा को महर्षि पतंजलि संस्कृत संस्थान का अध्यक्ष बनाया गया है, जबकि सौभाग्य सिंह को मध्यप्रदेश पाठ्य पुस्तक निगम, भोपाल की जिम्मेदारी सौंपी गई है। डॉ. राघवेंद्र शर्मा को मध्यप्रदेश योग आयोग में सदस्य नियुक्त किया गया है।

इसी तरह वीरेंद्र गोयल को सिंगरौली विकास प्राधिकरण और संदीप जैन को जबलपुर विकास प्राधिकरण का अध्यक्ष बनाया गया है। प्रशांत केसवानी को जबलपुर विकास प्राधिकरण का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

रमेश शर्मा को राज्य कर्मचारी कल्याण समिति, पंकज जोशी को मध्यप्रदेश खादी ग्रामोद्योग बोर्ड और राकेश जादौन को उसी बोर्ड का उपाध्यक्ष बनाया गया है।

इसके अलावा प्रवीण शर्मा को मध्यप्रदेश युवा आयोग का अध्यक्ष, प्रभु दयाल कुशवाह को मध्यप्रदेश कुश समाज कल्याण बोर्ड का अध्यक्ष तथा विनोद गोटिया को मध्यप्रदेश तीर्थ स्थान एवं मेला प्राधिकरण का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

सरकार की इन नियुक्तियों को आने वाले समय में संगठन को मजबूत करने और राजनीतिक समीकरणों को साधने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

Next Post

थाने के सामने दर्दनाक हादसा, बस का पहिया चढ़ने से यात्री का पैर कुचला

Sat May 2 , 2026
इटारसी। शहर के मुख्य थाना क्षेत्र के ठीक सामने बीती रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। एक अज्ञात बस चालक द्वारा बस को तेज गति और लापरवाही से चलाने के कारण, गेट के पास खड़ा एक व्यक्ति नीचे गिर गया और बस का पिछला पहिया उसके पैर पर चढ़ […]

You May Like