बेटी की शादी के बाद महाकाल का आशीर्वाद लेने पहुंचे कुमार विश्वास

नवभारत न्यूज

उज्जैन। जाने माने कवि एवं कथाकार कुमार विश्वास सोमवार को उज्जैन आए। इस दौरान उन्होंने महाकाल के दर्शन किए।

उन्होंने गर्भगृह के बाहर देहरी से भगवान के दर्शन कर नंदी हॉल में बैठकर पूजन किया। कुमार विश्वास ने मीडिया से कहा कि भगवान महाकाल सबका मन जानते हैं। उन्होंने कहा कि वहीं तो भोला भंडारी हैं। बेटी के विवाह का पवित्र उत्तरदायित्व पूरा होने के बाद मैं महाकाल का आशीर्वाद लेने आया हूं। उनके बच्चे जल्द विदेश से वापस लौटेंगे। दोनों बच्चे भी महाकाल के दर्शन करने आएंगे। उन्होंने कहा कि पिछली एक शताब्दी से उनके पूरे वंश पर भगवान महाकाल की कृपा बनी हुई है। जब भी समय मिलता है, वे महाकाल के चरणों में शीश झुकाने आ जाते हैं।

Next Post

कार बाइक की भिड़ंत, शिक्षिका और वृद्ध की मौत

Mon Mar 17 , 2025
  उज्जैन। मक्सी रोड पर सोमवार शाम कार और बाइक के बीच भिड़ंत हो गई। बाइक पर ग्रामीण वृद्ध और शिक्षिका सवार थे। दोनों को चरक भवन लाया गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वृद्ध देखकर परिजन अस्पताल पहुंच गए थे शिक्षिका के परिजनों का पता लगाया जा […]

You May Like