दलीप ट्रॉफी: गिल, जुरेल और ईश्वरन नहीं खेल पाए पहला मुकाबला, शमी की वापसी

बेंगलुरु, 28 अगस्त (वार्ता) शुभमन गिल ईस्ट जोन के खिलाफ भारतीय घरेलू क्रिकेट के पहले दलीप ट्रॉफी मुकाबले में नहीं खेल पाए हैं, गिल की तबीयत पूरी तरह ठीक नहीं थी। गुरुवार को बीसीसीआई के बेंगलुरु स्थित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में दलीप ट्रॉफी के क्वार्टर फ़ाइनल मुकाबलों की शुरुआत हो गई है।

गिल को नॉर्थ जोन की टीम का कप्तान बनाया गया था, लेकिन तबीयत खराब होने की वजह से वह पहला मुकाबला नहीं खेल पाए। गिल को कौन सी बीमारी हुई है, इसकी जानकारी ने बीसीसीआई ने अब तक आधिकारिक तौर पर साझा नहीं की है। हालांकि इस बात की पूरी उम्मीद है कि वह 9 सितंबर से अबु धाबी में शुरू होने वाले एशिया कप के लिए रवाना होने से पहले फिट हो जाएंगे। दलीप ट्रॉफी के पहले मुकाबले में उनकी अनुपस्थिति में हरियाणा के शीर्ष क्रम के बल्लेबाज अंकित कुमार नॉर्थ जोन की टीम की कप्तानी कर रहे हैं, जबकि सर्विसेज के बल्लेबाज शुभम रोहिल्ला ने गिल के स्थान पर टीम में जगह बनाई है।

गिल ने कप्तान के रूप में अपनी पहली सीरीज, तेंदुलकर-एंडरसन ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन किया था, जहां उन्होंने पांच मैचों में 75.40 की औसत से 754 रन बनाते हुए कई रिकॉर्ड ध्वस्त किए थे। उन्हें एशिया कप के लिए भारतीय टीम का उप-कप्तान भी बनाया गया है।

गिल के अलावा, नॉर्थ जोन की टीम में एशिया कप जाने वाले दो और सदस्य हैं: हर्षित राणा और अर्शदीप सिंह, जो इस मैच के दौरान एक्शन में रहेंगे। उधर ईस्ट जोन की टीम में भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी चोट के बाद वापसी कर रहे हैं।

वहीं ईस्ट जोन की टीम को भी झटका लगा है, उनके कप्तान अभिमन्यु ईश्वरन बुखार के कारण बाहर हो गए हैं। ऑलराउंडर रियान पराग दलीप ट्रॉफी के पहले मैच में ईस्ट जोन की कप्तानी कर रहे हैं।

तो वहीं विकेटकीपर-बल्लेबाज ध्रुव जुरेल, जिन्हें नॉर्थ ईस्ट जोन के खिलाफ क्वार्टर फाइनल में सेंट्रल जोन का कप्तान बनाया गया था, वह भी चोट की वजह से बाहर हो गए हैं। जुरेल की जगह अब रजत पाटीदार टीम की कमान संभाल रहे हैं। खलील अहमद, दीपक चाहर और कुलदीप यादव, नॉर्थ ईस्ट के खिलाफ सेंट्रल जोन का हिस्सा हैं।

दोनों सेमीफ़ाइनल मैच बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस मैदान पर सितंबर से खेले जाएंगे, जबकि फाइनल मैच 11 सितंबर से उसी मैदान पर खेला जाएगा।

Next Post

आगामी घरेलू सत्र से पहले विजय शंकर ने तमिलनाडु को दिया झटका

Thu Aug 28 , 2025
चेन्नई,28 अगस्त (वार्ता) आगामी घरेलू सत्र 2025-26 के लिए ऑलराउंडर विजय शंकर ने अपने गृह राज्य तमिलनाडु को छोड़ने का फैसला कर लिया है। 34 वर्षीय विजय को इस संबंध में तमिलनाडु क्रिकेट एसोसिएशन (टीएनसीए) की ओर से नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट भी मिल गया है। बुची बाबू टूर्नामेंट में शंकर […]

You May Like