
ग्वालियर। मध्यप्रदेश काव्य धारा मंच ने नववर्ष का स्वागत अनूठे अंदाज में पाटणकर बाजार में एक निजी होटल में कवि सम्मेलन व मिलन समारोह आयोजित कर किया। कार्यक्रम सेठ सोहनलाल खंडेलवाल की अध्यक्षता एवं जितेंद्र सिंह जायसवाल मुख्य अतिथि रहे। डॉ. सुरेश सम्राट, विजय सेठी अकेला के विशिष्ट आतिथ्य एवं सारस्वत अतिथि श्याम श्रीवास्तव, भारत खंडेलवाल एवं शरद आहूजा की उपस्थिति में हुए कार्यक्रम का संचालन कवियत्री मुक्ता सिकरवार द्वारा किया गया।
अतिथियों का स्वागत संस्था के अध्यक्ष नयन किशोर श्रीवास्तव एवं वरिष्ठ उपाध्यक्ष आर एस शाक्यवार द्वारा किया गया। आभार संस्था के वरिष्ठ उपाध्यक्ष विजय कुमार श्रीवास्तव करुण द्वारा किया गया ।
सृजनकर्ताओं विजय सेठी अकेला, रामसेवक शाक्यवार, नयन किशोर श्रीवास्तव, पुष्पा मिश्रा आनन्द, कुलदीप सिंह सेंगर, अनिल राही, यासीन मंसूरी, माला श्रीवास्तव अज्ञात, निहारिका शर्मा, रविकांत दबंग, डॉ. विजय श्रीवास्तव करुण, गोपाल सिंह दंडोतिया, कमलेश कैस, कविता राय, अशोक प्रेमी, कामिनी पंड्या, सरिता चौहान श्वेता गर्ग,रमेश त्रिपाठी मछंड, कविता, विजय शंकर श्रीवास्तव, चेतना चौहान, केके पांडे, उमा उपाध्याय, रविंद्र रवि, अमित चितवनआदि ने कविता पाठ किया।
