शासकीय भूमि पर फर्जी प्रविष्टियों का मामला:तहसीलदारों को अंतिम नोटिस

सिंगरौली। जिले के देवसर, बरगवां और सरई तहसील क्षेत्र की शासकीय भूमि पर फर्जी तरीके से दर्ज कराई गई प्रविष्टियों के मामले में एसडीएम देवसर ने बड़ी कार्रवाई की ओर कदम बढ़ाया है। उन्होंने संबंधित तहसीलदारों को अंतिम स्मरण पत्र जारी कर दोषी अधिकारियों-कर्मचारियों व अन्य व्यक्तियों पर अपराधिक प्रकरण दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं।

मामला तब उजागर हुआ जब ग्राम कटौली निवासी अनुरोध शुक्ला ने कलेक्टर को शिकायत पत्र देकर आरोप लगाया कि कई राजस्व अधिकारी-कर्मचारी भू-माफियाओं से मिलकर शासकीय भूमि को उनके नाम पर दर्ज करवा रहे हैं। जांच में पाया गया कि कुल 29 गांवों की अवैध प्रविष्टियां की गई थीं। इनमें से तहसीलदार देवसर ने प्रविष्टियां निरस्त तो कीं, लेकिन केवल 3 गांवों में ही प्रकरण दर्ज कराया गया, जबकि शेष 26 गांवों के मामलों में कोई कार्रवाई नहीं की गई।

कलेक्टर सिंगरौली ने इस पर कड़ा रुख अपनाते हुए 26 अगस्त को एसडीएम को निर्देश दिया कि शेष 26 गांवों से जुड़े जिम्मेदार अधिकारियों और कर्मचारियों पर भी प्रकरण दर्ज कराए जाएं। कलेक्टर के निर्देशों के बाद एसडीएम ने अंतिम स्मरण पत्र जारी किया, जिससे राजस्व विभाग के अमले में हड़कंप मच गया है।

Next Post

देवतालाब, काशी और प्रयागराज: आस्था का त्रिकोण, शिवलोक का निर्माण और स्वास्थ्य सुविधाओं का होगा विस्तार

Sun Sep 7 , 2025
रीवा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने देवतालाब में आयोजित विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि देवतालाब शिव मंदिर अद्वितीय है, यहां पांच तत्वों का आभास मिलता है। यह श्रृंगी ऋषि की तपोभूमि और आस्था, इतिहास व आनंद का संगम है। मुख्यमंत्री ने कहा कि देवतालाब, काशी और प्रयागराज […]

You May Like