हनुमान जयंती पर सीएम डॉ यादव ने दी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं, जारी किया वीडियो संदेश

भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने हनुमान प्राकट्योत्सव के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो संदेश साझा करते हुए बजरंगबली से सभी के कल्याण की मंगलकामना की।

​अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा, पवन पुत्र श्री बजरंगबली आप सभी की मनोकामनाएं पूर्ण करें। सभी के जीवन में सुख-समृद्धि और संपन्नता का आलोक प्रकाशित हो, यही मेरी प्रार्थना है। उन्होंने आगे कहा कि भगवान श्री हनुमान की कृपा हम सभी पर सदैव बनी रहे। यादव ने प्रदेश की जनता की खुशहाली के लिए श्री हनुमान के चरणों में वंदन करते हुए सभी के मंगलमय जीवन की कामना की है।

Next Post

चार्जिंग पर खड़ी ओला बाइक में विस्फोट, आग की चपेट में आईं 4 गाड़ियां; बाल-बाल बचा परिवार

Thu Apr 2 , 2026
देवास: शहर के मिश्रीलाल नगर क्षेत्र में गुरुवार तड़के करीब 4 बजे एक मकान में खड़ी Ola बाइक में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते घर में खड़ी अन्य गाड़ियां भी इसकी चपेट में आ गईं।प्राप्त जानकारी के अनुसार, जिस […]

You May Like