जबलपुर: विजयनगर अंतर्गत सनातन चौक पर शराब पीने से मना करने पर तीन अज्ञात बदमाशों ने एक ठेकेदार पर जानलेवा हमला कर दिया। हमले में घायल ठेकेदार को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।पुलिस ने बताया कि लक्ष्मीपुर निवासी 55 वर्षीय खेमराज उर्फ पिंटू पटेल, जो पेशे से कान्ट्रेक्टर हैं, रात करीब 10 बजे अपने पुराने घर भूमि तलैया बड़ा फुहारा से मोटरसाइकिल पर सवार होकर नए घर लक्ष्मीपुर जा रहे थे। जब वे सनातन चौक के पास पहुंचे, तो उन्होंने वहां सड़क किनारे तीन अज्ञात व्यक्तियों को बैठकर शराब पीते देखा।
खेमराज ने जब उन तीनों को सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने से मना किया, तो वे आक्रोशित हो गए। आरोपियों ने चिल्लाते हुए कहा, तू हमको रोकने वाला कौन होता है, आज तुझे जान से खत्म कर देंगे। इसके बाद एक आरोपी ने चाकू निकाल लिया, जबकि दूसरे ने हाथ में पहनने वाले कड़े से हमला कर दिया। तीसरे आरोपी ने हाथ-मुक्कों से मारपीट की। हमले में शरीर के विभिन्न हिस्सों में गंभीर चोटें पुलिस क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके।
