यूनियन कार्बाइड के कचरा निष्पादन के संबंध में उच्च न्यायालय में हुयी सुनवायी

जबलपुर,भोपाल, 06 जनवरी (वार्ता) भोपाल स्थित यूनियन कार्बाइड फैक्ट्री के रासायनिक कचरे के निष्पादन के मुद्दे पर आज मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय में सुनवायी हुयी और इस दौरान राज्य सरकार ने अदालत के पूर्व के आदेश के परिप्रेक्ष्य में अब तक की गयी कार्रवाई के संबंध में अवगत कराया।

राज्य सरकार की ओर से उच्च न्यायालय को अवगत कराया गया कि भोपाल स्थित फैक्ट्री परिसर से लगभग 12 कंटेनर के जरिए रासायनिक कचरा धार जिले के पीथमपुर में निर्धारित स्थान पर पहुंचा दिया गया है। न्यायालय को क्षेत्रीय नागरिकों के मत के संबंध में भी अवगत कराया गया।

न्यायालय ने सरकार और संबंधित पक्षों को सुनने के बाद इस मामले की सुनवायी के लिए छह सप्ताह बाद का समय निर्धारित किया है।

यूनियन कार्बाइड का रासायनिक कचरा कंटेनर के जरिए हाल ही में पीथमपुर भेजने के बाद इसके विरोध में वहां पर दो दिन स्थानीय लोगों ने प्रदर्शन किए। हालाकि पुलिस और प्रशासन ने सुरक्षा के सख्त इंतजाम किए हैं। वहां पर कचरा अभी तक कंटेनर में ही रखा हुआ है। अदालत ने पीथमपुर में रासायनिक कचरे के निष्पादन के लिए उपयुक्त एक संयंत्र में इस रासायनिक कचरे के निष्पादन के संबंध में पूर्व में निर्देश दिए थे। इसी के आधार पर राज्य सरकार कार्रवाई कर रही है।

Next Post

सरकार न्यायालय के परिप्रेक्ष्य में ही आगे बढ़ाती है कदम : यादव

Mon Jan 6 , 2025
भोपाल, 06 जनवरी (वार्ता) मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल स्थित यूनियन कार्बाइड का कचरा धार जिले के पीथमपुर में नष्ट किए जाने के मामले को लेकर आज राज्य उच्च न्यायालय में हुई सुनवाई को लेकर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि सरकार ने जो कहा था, वही न्यायालय में भी […]

You May Like