दिल्ली ब्लास्ट: जैश हैंडलर ने भेजे थे बम बनाने के 40 वीडियो, डॉक्टर और मौलवी के ‘व्हाइट-कॉलर’ नेटवर्क का खुलासा, आटा चक्की में बनता था विस्फोटक

नई दिल्ली, 21 नवंबर 2025: दिल्ली ब्लास्ट मामले की जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है कि इसके पीछे एक संगठित व्हाइट-कॉलर नेटवर्क काम कर रहा था, जिसमें डॉक्टर और मौलवी शामिल थे। जांच एजेंसियों को सबूत मिले हैं कि पाकिस्तान स्थित जैश-ए-मोहम्मद के हैंडलर हंजुल्ला (कोड-नेम) ने गिरफ्तार आरोपी डॉ. मुजम्मिल शकील को सीधे 40 वीडियो भेजे थे, जिनमें बम बनाने के तरीके दिए गए थे। शुरुआती जांच में सामने आया कि मौलवी इरफान अहमद ने ही डॉ. मुजम्मिल को इस हैंडलर से मिलवाया था।

आटा चक्की में यूरिया पीसकर बनाता था विस्फोटक

एनआईए (NIA) ने डॉ. मुजम्मिल सहित डॉ. शाहीन सईद, डॉ. आदिल अहमद राथर और मौलवी इरफान को गिरफ्तार कर लिया है। जांच में पता चला कि डॉ. मुजम्मिल फरीदाबाद के धौज गाँव से बरामद एक आटा चक्की में यूरिया पीसता था, फिर उसे रिफाइन करके लैब से चुराए गए केमिकल के साथ मिलाकर विस्फोटक तैयार करता था। उसकी निशानदेही पर टैक्सी ड्राइवर के घर से यह चक्की मिली। पुलिस ने धौज और फतेहपुर तगा में किराए के कमरों से बड़ी मात्रा में अमोनियम नाइट्रेट और अन्य विस्फोटक भी बरामद किए।

मरीजों को जाल में फंसाकर बनाया आतंकी मॉड्यूल

जांच से खुलासा हुआ है कि डॉक्टरों के इस व्हाइट-कॉलर टेरर मॉड्यूल में हर सदस्य की अलग भूमिका थी। डॉ. मुजम्मिल मरीजों के घर जाकर “मदद” के नाम पर उन्हें अपने जाल में फंसाता था और नए लोगों की भर्ती करता था। डॉ. शाहीन आर्थिक मदद और ब्रेनवॉश करती थी। इसी तरह उसने टैक्सी ड्राइवर सहित कई लोगों को मॉड्यूल से जोड़ा, सिम कार्ड खरीदे और आतंकियों को सुरक्षित ठिकाने दिलाए।

Next Post

कोलकाता समेत बंगाल में भूकंप के तेज झटके, बांग्लादेश था केंद्र, रिक्टर पर तीव्रता 5.5, पाकिस्तान और अफगानिस्तान में भी दिखा असर, कोई नुकसान नहीं

Fri Nov 21 , 2025
नई दिल्ली, 21 नवंबर 2025: आज सुबह भारत के पश्चिम बंगाल राज्य में अचानक भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप का केंद्र पड़ोसी देश बांग्लादेश में टुंगी के पूर्व में लगभग 27 किलोमीटर दूर बताया गया है। यह भूकंप स्थानीय समय के अनुसार सुबह 10:08 बजे आया, जिसकी तीव्रता […]

You May Like

Play sound