पुलिसकर्मी के सूने घर को चोरों ने बनाया निशाना

जबलपुर‌: संस्कारधानी में चोरों के हौसले इतने बुलंद हैं कि अब वे पुलिसकर्मियों के घरों को भी नहीं बख्श रहे हैं। ताजा मामला बरेला थाना अंतर्गत गौर चौकी का है, जहाँ ग्वारीघाट थाने में पदस्थ एक आरक्षक के सूने मकान का ताला तोड़कर अज्ञात चोरों ने लाखों के सोने-चांदी के जेवरात और नकदी पर हाथ साफ कर दिया।जानकारी अनुसार आरक्षक मनोज कुमार झारिया वर्तमान में सालीवाड़ा स्थित ई-22 सिग्मा कान्हा कॉलोनी में रहते हैं, अपने घर पर ताला लगाकर परिवार सहित एक शादी समारोह में शामिल होने मंडला गए था।

जब आरक्षक घर पहुंचा तो देखा कि गेट का छात्रा और अलमारी का ताला टूटा था और सारा सामान बिखरा पड़ा था।सोने के 2 सोने के कंगन करीब 20 ग्राम, 6 सोने के हार, मंगलसूत्र, लाकेट और सोने की लौंग, चांदी की 7-8 जोड़ी बच्चों की पायल, बड़ी चांदी की पायल, 5-6 नग चांदी की चूड़ियां, 3 बड़ी चांदी की चेन, ब्रेसलेट और नकदी 25,000 रुपये गायब थे। बरेला पुलिस ने मनोज कुमार झारिया की शिकायत पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस कॉलोनी में लगे सीसीटीवी कैमरों और संदिग्धों की तलाश कर रही है।

Next Post

बरगवां में ज्वेलरी शॉप पर बड़ी चोरी, दो ज्वेलरी शॉप को बनाया निशाना

Thu Feb 19 , 2026
सिंगरौली: जिले के बरगवां थाना क्षेत्र अंतर्गत बुधवार–गुरुवार की दरमियानी रात चोरों ने दो ज्वेलरी शॉप को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये की चोरी की वारदात को अंजाम दिया। जानकारी के अनुसार, सेठ रामकृपाल एवं सेठ विनोद की ज्वेलरी दुकानों के ताले तोड़कर चोर सोने–चांदी के गहने और जेवरात समेट […]

You May Like