युवक पर चाकूू से हमला

जबलपुर: कोतवाली थाना अंतर्गत बल्देवबाग शराब दुकान के समीप बीती रात बदमाशों ने चाकूबाजी की। जिसमें एक युवक घायल हो गया। जिसे तत्काल उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। वहीं हमलावर वारदात को अंजाम देने के बाद भाग गए। बाद में पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर तीनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया। पुलिस के मुताबिक  हेमंत सावलानी 28 वर्ष निवासी न्यू कालोनी चेरीताल ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि  वह अपने दोस्त आदित्य जायसवाल के साथ बल्देवबाग कलारी के पास उसकी मोटर सायकल बजाज प्लेटिना क्रमांक एमपी 20 एन जे 7254 से गया था.

हमने मोटर सायकल साईड में खड़ी की और कलारी के पास खड़े होकर गुटखा पाउच लेने के लिये उतरे तभी चेरीताल की ओर से एक सफेद रंग की एक्टिवा में   अभय जायसवाल अपने 2 साथियों के साथ आया और बल्देवबाग कलारी के पास गाड़ी खड़ी करके तीनों एक्टिवा से उतरे एवं आदित्य जायसवाल को पुरानी बुराई को लेकर तीनों विवाद करने लगे। अभय एवं एक अन्य लडके  ने चाकू से हमला कर दिया जबकि तीसरे ने हाथ मुक्कों से मारपीट की।

Next Post

श्रोताओं को खूब भाते है होली गीत

Fri Mar 14 , 2025
मुंबई, 14 मार्च (वार्ता) रंग और उमंग के त्योहार होली पर आधारित गीत श्रोताओं के बीच काफी पसंद किये जाते रहें हैं। हिन्दी फिल्मों में होली पर आधारित गीतों की शुरूआत 1950 के दशक से मानी जाती है। उस दौर में रंग और उमंग के त्योहार पर आधारित कई फिल्में […]

You May Like