प्रशासन द्वारा बनाए गए केंद्र पर नहीं भंडारण

दूसरे गोदाम से वितरण हो रहा राशन

प्रशासन द्वारा बनाए गए केंद्र पर नहीं भंडारण
जबलपुर: समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी के लिए प्रशासन द्वारा केंद्रों की स्थापना की जा रही है, जिसमें कई जगह पर गड़बड़ी और अनियमिताएं सामने आ रही है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कुंडम के तिलसानी में नागरिक आपूर्ति निगम द्वारा मारुति वेयरहाउस में राशन वितरण के लिए केंद्र बनाया गया है, जहां पर चावल, नमक और गेहूं राशन दुकानों में भेजा जाता है, लेकिन इसी केंद्र पर आपूर्ति निगम गेहूं का भंडारण करने में आनाकानी करता है। जिसके बाद राशन बांटने के लिए दूसरी गोदाम से गेहूं आता है या फिर दूसरी गोदाम से गेहूं की डिलीवरी हो जाती है, जिससे इस केंद्र पर गड़बड़ी होने की आशंका बनी रहती है।
अन्य गोदामों को सूची में नीचे
तिलसानी स्थित मारुति वेयरहाउस में जो द्वार प्रदाय का केंद्र है, उसमें प्रशासन द्वारा एक गोदाम को अधिग्रहण किया गया है और इस इस परिसर में अन्य गोदाम भी है। जिनकी क्षमता 3000 मेट्रिक टन से अधिक है, उसके बाद भी इन गोदाम को प्राथमिकता सूची में नीचे रखा गया है। जबकि यहां गेहूं रखा जाएगा तो गेहूं के वितरण में सुविधा होगी और भ्रष्टाचार की आशंका भी बहुत कम रहेगी। लेकिन खाद्य विभाग के कुछ लोगों की कारगुजारी के चलते करीबी लोगों को फयदा और शासन को नुकसान पहुंचाया जाता है।
चावल कहीं तो गेहूं कहीं और से उठता
उल्लेखनीय है कि केंद्र से गेहूं चावल और नमक परिवहन माध्यम से राशन दुकानों में भेजा जाता है। लेकिन जब चावल कही और से और गेहूं कहीं और से उठना है तो उसके लिए या तो ट्रांसपोटेंशन के माध्यम से गेहूं को दूसरी गोदाम से केंद्र तक लाना पड़ता है या फिर गाड़ि‌यों को गेहूं लेने वहां भेजना पड़ता है। यदि परिवहन होता है तो उसका अतिरिक्त व्यय आता है और यदि राशन की गाड़ियां दूसरी गोदाम में जाती है।
इनका कहना है
सूची के आधार पर सभी केंद्र का निर्धारण किया जाएगा, गड़बड़ी मिलने पर कार्यवाही भी की जाएगी।
नुसरत बानो,
खाद्य नियंत्रण अधिकारी

Next Post

वृद्धा की बेरहमी से पिटाई, प्रकरण दर्ज

Mon Apr 14 , 2025
प्रधानमंत्री आवास की नींव रखने के पहले पड़ोसी की गुंडई जबलपुर: कटंगी थाना अंतर्गत ग्राम पौनिया में प्रधानमंत्री आवास की नीव रखने के पहले पड़ोसी ने मकान नहीं बनने देने की धमकी देते हुए वृद्धा की बेरहमी से पिटाई कर दी।पुलिस के मुताबिक श्रीमती सरिता राजपूत 38 वर्ष निवासी ग्राम […]

You May Like