जिनसहस्रनाम महार्चना का भव्य आयोजन, भक्तों ने भक्ति में डुबकी लगाई

भोपाल। शंकराचार्य नगर, भोपाल में गणिनी आर्यिका गुरु मां विज्ञाश्री माताजी ससंघ के सान्निध्य में श्री जिनसहस्रनाम महार्चना का भव्य आयोजन हुआ। पहली बार आयोजित इस विशेष भक्ति कार्यक्रम में प्रभु पार्श्वनाथ का अभिषेक व शांति धारा की गई और अष्टद्रव्यों से अरघ अर्पित किए गए। बड़ी संख्या में श्रद्धालु भाव-विभोर होकर भक्ति में लीन दिखे। माताजी ने भक्ति का महत्व बताते हुए कहा कि श्रद्धा व विश्वास से की गई भक्ति तात्कालिक फल देने वाली होती है। उन्होंने धर्म, ज्ञान और श्रद्धा के महत्व को सरल शब्दों में समझाया। कार्यक्रम में सुनील अरिहंत, सुरेश जैन समरधा, रितेश जैन नवकार, नितिन एम.आर., प्रमोद जैन कोठरी, दीपक जैन रोडवेज समेत अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Next Post

समासगढ़ तीर्थधाम में पार्श्वनाथ भगवान की भव्य बेदी प्रतिष्ठा संपन्न

Thu Jun 12 , 2025
भोपाल। समासगढ़ स्थित पारसनाथ तीर्थधाम में तीन दिवसीय बेदी प्रतिष्ठा महोत्सव धूमधाम से संपन्न हुआ। इस अवसर पर मुनि श्री 108 विनंद सागर महाराज एवं गणिनी आर्यिका रत्न 105 सृष्टि भूषण माताजी ससंघ के मंगल सानिध्य में मूल नायक भगवान पार्श्वनाथ की लगभग 6 टन वजनी, 4 फीट ऊंची प्रतिमा […]

You May Like