भोपाल में 30-31 को दो दिवसीय युवा विधायकों का सम्मेलन, लोकतंत्र और विकसित भारत पर होगा मंथन

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा में 30 और 31 मार्च, 2026 को युवा विधायकों का दो दिवसीय सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। यह सम्मेलन विधानसभा के विधान परिषद हाल में होगा, जिसमें राष्ट्रकुल संसदीय संघ (भारत क्षेत्र-6) के अंतर्गत मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान के कुल 55 युवा विधायक भाग लेंगे।

कार्यक्रम का उद्घाटन 30 मार्च को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर, राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी तथा छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह की उपस्थिति में होगा। पहले दिन लोकतंत्र और नागरिकों की भागीदारी को मजबूत करने में युवा विधायकों की भूमिका विषय पर विचार-विमर्श किया जाएगा। इस दौरान माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय के कुलगुरु विजय मनोहर तिवारी भी संबोधित करेंगे।

सम्मेलन के दूसरे दिन 31 मार्च को विकसित भारत 2047 युवा विधायकों के दायित्व एवं चुनौतियां विषय पर मंथन होगा। इस अवसर पर एमआईटी पूना के चेयरमैन डॉ. राहुल वी. कराड विशेष संबोधन देंगे।

समापन समारोह में राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश मुख्य रूप से उपस्थित रहेंगे। वहीं संसदीय कार्य मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे। यह सम्मेलन युवा जनप्रतिनिधियों को नीति, नेतृत्व और लोकतांत्रिक मूल्यों पर मंथन का महत्वपूर्ण मंच प्रदान करेगा।

Next Post

रिकवरी एजेंट से नगदी और लैपटॉप छीनकर भागे लुटेरे 

Sat Mar 28 , 2026
जबलपुर। कटंगी थाना क्षेत्र में बेखौफ बदमाशों ने राइट टाउन स्थित टीवीएस एजेंसी के रिकवरी एजेंट को झांसा देकर पांच बदमाशों ने पेट्रोल मांगने के बहाने रोका और घेर लिया। इसके बाद मारपीट करते हुए उसका लैपटॉप, कीमती दस्तावेज और करीब 28 हजार रुपये नकद लूटकर फरार हो गए। जानकारी […]

You May Like

मनोरंजन