इंदौर: लसूड़िया पुलिस ने एबी रोड स्थित मिड नाईट पंजाबी ढाबे से अवैध शराब की बड़ी खेप पकड़ी है. आरोपी ढाबे के संचालक दीपेश को गिरफ्तार किया गया है, जिनके पास 20 केन और 12 बोतल किंगफिशर और बोल्ट कंपनी की शराब मिली. शुक्रवार की रात करीब 2:25 बजे पुलिस ने ढाबे पर छापा मारा.
दीपेश के पास से प्लास्टिक की केरेट में रखी शराब की 20 केन और 12 बोतलें बरामद हुईं, जिनकी कीमत 5,470 रुपए बताई जा रही है, इसके अलावा, आरोपी के पास 4,400 रुपए की नगदी भी मिली. पुलिस ने आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है.
