इंदौर:होली की मस्ती के बीच रंग डालने के विवाद ने हिंसक रूप ले लिया. दो युवकों ने एक व्यक्ति को गालियां देकर पीटा और उसका बेटा बचाने आया तो उसे भी बेल्ट से हमला कर घायल कर दिया.एरोड्रम पुलिस ने बताया कि घटना लक्ष्मणपुरा क्षेत्र की है, जहां 50 वर्षीय राजेश नामदेव अपने घर के पास थे. तभी भरत यादव और जयंत चौहान वहां पहुंचे और उनसे रंग डालने को लेकर झगड़ने लगे.
राजेश नामदेव ने जब सफाई दी कि उन्होंने रंग नहीं डाला, तो आरोपियों ने गाली-गलौच शुरू कर दी. राजेश ने जब गालियां देने से मना किया तो भरत यादव ने उन्हें उठाकर पटक दिया, जिससे उनके घुटनों और कमर में चोटें आईं. उनका बेटा निखिल जब बीच-बचाव करने पहुंचा, तो जयंत चौहान ने उसे बेल्ट से सिर पर वार कर घायल कर दिया. पीड़ित ने घटना की जानकारी एरोड्रम पुलिस को दी, पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरु की.
