रांची,15 मार्च (वार्ता) झारखंड के गिरिडीह जिले के घोड़थम्भा में बीती रात दो गुटों के बीच पथराव हुआ और उपद्रवियों ने कुछ दुकानों में आग भी लगा दी।
पुलिस सूत्रों ने आज बताया कि इस दौरान एक बाइक को भी आग के हवाले कर दिया गया। सूत्रों ने बताया की स्थिति अभी पूरी तरह नियंत्रण में है लेकिन क्षेत्र में तनाव व्याप्त है।
घटना की सूचना मिलने के बाद सीडीपीओ राजेंद्र प्रसाद पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर लोगों को समझाने बुझाने का प्रयास किया। बाद में गिरिडीह के एसपी डॉक्टर विमल कुमार भी घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया। दुकानों और बहनों में लगी आग को बुझाने के लिए दमकल को भी बुलाया गया। देर रात स्थिति समान्य हो पायी। घटना के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस जांच कर रही है। सूत्रों ने बताया कि कुछ अज्ञात लोग होली के अवसर पर कानून व्यवस्था की स्थिति को खराब करने का प्रयास किया था लेकिन अब स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है।
