दमोह देहात थाना प्रभारी अमित गौतम को जबलपुर नाका में दी गई भावभीनी विदाई, पीटीएस सागर हुए स्थानांतरित

दमोह: दमोह देहात थाना प्रभारी अमित गौतम का पीटीएस सागर स्थानांतरण होने पर जबलपुर नाका चौकी में विदाई समारोह आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगि (आईपीएस), एडिशनल एसपी सुजीत सिंह भदौरिया और सीएसपी एचआर पांडे के निर्देशन में संपन्न हुआ।

नवागत थाना प्रभारी धर्मेंद्र उपाध्याय और चौकी प्रभारी प्रियंका पटेल की उपस्थिति में स्टाफ ने अमित गौतम को भावभीनी विदाई दी। प्रधान आरक्षक सचिन, सुमन यादव, नंदलाल, आरक्षक गौरव, आशीष दांगी, निकिता, सैनिक साहबलाल, महबूब और आदर्श ने साल, श्रीफल, माल्यार्पण कर उपहार भेंट किए। पुलिस स्टाफ ने उनके कार्यकाल की सराहना करते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Next Post

इंग्लैंड, बेल्जियम और अमेरिका नॉकआउट में करेंगे अपने प्रतिद्वंद्वियों का सामना

Wed Jul 1 , 2026
अटलांटा, 01 जुलाई (वार्ता) फीफा विश्वकप 2026 के नॉकआउट राउंड 32 में सह मेजबान अमेरिका, इंग्लैंड, तथा बेल्जियम आज रात अपने-अपने प्रतिद्वंद्वियों के खिलाफ प्री क्वार्टर फाइनल में जगह बनाने के लिए जोर-आजमाईश करेंगे। अमेरिका तथा बोस्रिया और हर्जेगोविना के बीच बीच यह चौथा मुकाबला होगा, लेकिन किसी प्रतियोगी टूर्नामेंट […]

You May Like