
सिंगरौली । भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग के प्रदेश अध्यक्ष पवन पाटिदार आज रविवार की शाम के वक्त सीधी होते हुये कार से सिंगरौली पहुंचे, जहां भाजपा जिला अध्यक्ष सुन्दरलाल शाह, सीडा अध्यक्ष वीरेन्द्र गोयल समेत अन्य भाजपाइयों ने स्वागत किया।
जिला मुख्यालय बैढ़न पहुंचने के बाद पिछड़ा वर्ग के प्रदेशाध्यक्ष ने अम्बेडकर चौक में स्थापित संविधान निर्माता डॉ. भीम राव अम्बेडकर एवं भगवान बिरसा मुंडा जी के प्रतिमा पर माल्यार्पण किये। इसके बाद वे भाजपा कार्यालय पहुंच पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर सरकार की योजनाओं एवं संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया। इस दौरान पूर्व विधायक रामलल्लू बैस, पूर्व मेयर प्रेमवती खैरवार समेत भारी संख्या में भाजपाई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
