इक्विटी पीछे, गोल्ड आगे! 2025 में मिला 67% रिटर्न

2025 में सोने ने 67% रिटर्न दिया। कीमत जनवरी के 77,100 से बढ़कर 1,28,800 रु प्रति 10 ग्राम हुई। विशेषज्ञों के अनुसार 2026 में 5%–16% और बढ़ोतरी संभव।

सुरक्षित निवेश परिसंपत्ति के रूप में सोने की चमक बरकरार है और इस वर्ष बाजार में इसने अब तक लगभग 67 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। कारोबारियों का कहना है कि यदि वैश्विक परिस्थितियां और रुपये–डॉलर की दर लगभग समान बनी रहती है या रुपया कमजोर होता है तो 2026 में सोने की कीमत 5% से 16% प्रति 10 ग्राम और चढ़ सकती है।

उनका यह भी कहना है कि चूंकि सोने की कीमतें रिकॉर्ड ऊंचाई के करीब हैं, इसलिए अनुशासित और सोच-विचार कर निवेश करना जरूरी है। इस वर्ष 1 जनवरी को बाजार में सोने की कीमत 77,100 रुपये प्रति 10 ग्राम थी जो बीते शुक्रवार, 5 दिसंबर को 1,28,800 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गयी। चालू वर्ष में सोने ने असाधारण रूप से मजबूत रिटर्न दिया है।

Next Post

महज 12 रु के बकाए को लेकर उपभोक्ता को थमाया नोटिस

Mon Dec 8 , 2025
सतना: बिजली विभाग की कार्यप्रणाली को लेकर आए दिन उपभोक्ताओं की शिकायतें सामने आती रहती हैं। कभी गलत बिल, कभी बिना कनेक्शन के बिल, तो कभी अत्यधिक चार्ज कुछ न कुछ विवाद हमेशा बना रहता है, लेकिन जिले में जो मामला सामने आया है, उसने विभाग की कार्यशैली को लेकर […]

You May Like