IDBI बैंक ने बीना के शासकीय चिकित्सालय को 2 लाख की सामग्री भेंट की

बीना। स्थानीय शासकीय चिकित्सालय में शुक्रवार को आईडीबीआई बैंक द्वारा करीब 2 लाख रुपये मूल्य की आवश्यक सामग्री भेंट की गई। यह सामग्री एसडीएम विजय डेहरिया और स्वास्थ्य सेवा संगठन के लगातार प्रयासों से अस्पताल को उपलब्ध कराई गई है।

इस अवसर पर एसडीएम विजय डेहरिया की उपस्थिति में आईडीबीआई बैंक मैनेजर सुजय कुमार रावत, अनीशा सेन, साहिल रोहिल्ला और अमन रैकवार ने अस्पताल को 4 स्ट्रेचर, 2 व्हीलचेयर, 2 स्टिक क्रॉस ट्रॉली, 2 वाटर कूलर, 1 स्टॉप लॉकर, 2 रेफ्रिजरेटर और 2 अलमारियां प्रदान कीं।

एसडीएम डेहरिया ने बैंक प्रबंधन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस तरह की पहल से स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार होगा। उन्होंने समाजसेवियों और संस्थाओं से अपील की कि वे सिविल अस्पताल के उत्थान के लिए आगे आएं, जिससे आमजन को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकें।

स्वास्थ्य सेवा संगठन के सदस्य मनीष सिंघई ने आईडीबीआई बैंक के प्रति आभार जताते हुए कहा कि उनके योगदान से अस्पताल में उपचार व्यवस्था और सुदृढ़ होगी।

Next Post

धारिणी ज्योतिषी का मध्यप्रदेश लोकसेवा आयोग द्वारा सहायक प्राध्यापक पर चयन

Fri Oct 17 , 2025
सागर। धारिणी ज्योतिषी का मध्यप्रदेश लोकसेवा आयोग द्वारा अर्थशास्त्र विषय में सहायक प्राध्यापक पद पर चयन हुआ है। ज्ञात हो कि कु धारिणी स्वाधीनता संग्राम सेनानी, पूर्व सांसद, विधायक एवं साहित्यकार पं ज्वाला प्रसाद ज्योतिषी के पौत्र आदर्श ज्योतिषी एवं डाँ सुनीता ज्योतिषी की पुत्री है एवं डाँ चित्तरंजन ज्योतिषी […]

You May Like