यूकां अध्यक्ष का धमकी भरा वीडियो वायरल 

सिंगरौली । एनसीएल परियोजना दुद्धिचुआं में कार्यरत कैलिबर माइनिंग प्रा.लि. ओबी कंपनी के खिलाफ शनिवार को यूथ कांग्रेस अध्यक्ष सिंगरौली के अगुवाई में घेराव किया गया। घेराव के दौरान यूथ कांग्रेस अध्यक्ष ने कंपनी के लार्जनिंग अधिकारी को खुली चुनौती देने का वीडियों वायरल होने से हंगामा मच गया और यह मामला अब काफी तूल पकड़ लिया है। कंपनी प्रबंधन इस चुनौती से खौफजदा है।

दरअसल शनिवार को कांग्रेस यूथ अध्यक्ष के नेतृत्व में एनसीएल परियोजना झिंगुरदह ने घेराव कर परियोजना प्रभावित युवाओं को रोजगार देने के साथ श्रमिको के ईपीएफ, ईएसआई, ओव्हर टाईम, मेडिकल, सुरक्षा उपकरण समेत श्रम कानूनों का पालन किये जाने को लेकर आंदोलन किया। घेराव के दौरान यूथ कांग्रेस ने सीएमपीएल चड्डा आउट सोर्सिंग कंपनी के खिलाफ यूथ कांग्रेस के जिला अध्यक्ष प्रेम प्रकाश सिसोंदिया ने पुलिस के मौजूदगी में अपना आपा खोते हुये जमकर धमकाया है। धमकाने एवं चैलेंज देने का वीडियों वायरल है। इसे कुछ लोग तारीफ भी कर रहे हैं, लेकिन कई लोग इस बात का इशारा कर रहे हैं कि कौन-कौन से व्यवसाय कर रहे हैं, यह बात किसी से छुपी नही है। कुछ लोग यहां तक कह रहे हैं कि कोयले के कालिख से सभी के हाथ काले हैं। इसके बावजूद यूथ अध्यक्ष ने चैलेंज किया। धमकी भरा वीडियों वायरल होने के बाद अन्य ओबी कंपनियां भी चिंतित हैं कि इस माहौल में काम करना मुश्किल है। आंदोलन व घेराव क्यों किये हैं, इसको लेकर भी तरह-तरह की चर्चाएं हैं। परंतु घेराव के दौरान यूथ अध्यक्ष की धमकी भरी बाते लोगों के गले से बात नही उतर रही हैं। सूत्र बताते हैं कि यह मामला काफी तूल पकड़ रहा है। प्रशासन एवं पुलिस आलाधिकारियों को भी कंपनी प्रबंधन अवगत करा रही है। अब आगे कार्रवाई क्या होगी, यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा। फिलहाल वीडियो में धमकी भरे लहजे से सीएमपीएल कंपनी प्रबंधन इसे गंभीरता से ले रही है, ऐसी चर्चाएं हैं। हालांकि कंपनी की ओर से ऐसे कोई पुष्टि नही की गई है।

Next Post

विश्व कप फ़ाइनल को देखते हुए केरल और मणिपुर में स्कूलों में छुट्टी का ऐलान

Sun Jul 19 , 2026
नयी दिल्ली, 19 जुलाई (वार्ता) फ़ुटबॉल के लिए भारत का जुनून अब क्लासरूम तक पहुँच गया है। केरल और मणिपुर के अधिकारियों ने सोमवार को स्कूलों में राज्य-स्तरीय छुट्टी की घोषणा की है, ताकि छात्र मौजूदा चैंपियन अर्जेंटीना और स्पेन के बीच होने वाले फीफा वर्ल्ड कप 2026 फ़ाइनल को […]

You May Like