ट्रैक्टर-ट्रॉली चुराने के तीन आरोपी गिरफ्तार

सतना: मैहर जिले की रामनगर पुलिस ने एक महीने पहले चोरी हुए एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को बरामद किया है। इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि वाहन चोर गिरोह का मुख्य सरगना अभी भी फरार है।
पुलिस के अनुसार, यह घटना बीते 13 मार्च की रात को हुई थी। झिन्ना गांव निवासी महेंद्र कुमार शुक्ला के घर के बाहर से उनका ट्रैक्टर-ट्रॉली अज्ञात बदमाशों ने चुरा लिया था। पीड़ित ने अगले दिन रामनगर थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
लगभग एक महीने की गहन छानबीन के बाद, पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली। इस सूचना के आधार पर जट्ठहा गांव के पास घेराबंदी की गई। पुलिस ने एक लाल रंग के बिना नंबर वाले ट्रैक्टर-ट्रॉली को रोका। चेसिस और इंजन नंबर की जांच करने पर उसकी पहचान महेंद्र शुक्ला के चोरी हुए वाहन के रूप में हुई।

बेचने के फिराक में धराए
पुलिस ने 9 लाख रुपए कीमत के इस ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त कर लिया। मौके से तीन आरोपियों को हिरासत में लिया गया। इनकी पहचान अनमोल जायसवाल (20 वर्ष, निवासी बाणसागर, थाना देवलोंध), हरिओम बैश (21 वर्ष, निवासी चचाई, जिला शहडोल) और अभिषेक शर्मा (19 वर्ष, निवासी बूढाबाउर, थाना रामनगर) के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि उन्होंने एक अन्य व्यक्ति के साथ मिलकर ट्रैक्टर-ट्रॉली चोरी की थी और उसे बेचने की फिराक में थे। रामनगर पुलिस अब इस मामले में फरार चल रहे मुख्य आरोपी की तलाश कर रही है।

Next Post

बारापत्थर गोलीकाण्ड का फरार आरोपी व सहयोगी गिरफ्तार 

Fri Apr 10 , 2026
सतना:जिले के नागौद थाना क्षेत्र अंतर्गत बरापत्थर में महीने भर पहले गोली मारकर हत्या व घायल करने की घटना सामने आई थी. इस मामले में पुलिस ने फरार एक आरोपी समेत उसके 2 सहयोगियों को गिरफ्तार कर लिया. पकड़े गए आरोपी के पास से घटना में प्रयुक्त पिस्टल-कारतूस और मोटरसाइकिल […]

You May Like