
भोपाल। हरिहर उत्सव समिति की ओर से कृष्ण जन्माष्टमी का भव्य जुलूस चौक बाजार से निकाला गया। जुलूस में श्रद्धालुओं ने पारंपरिक वाद्य यंत्रों की धुन पर नाचते-गाते हुए हिस्सा लिया। रंग-बिरंगी झांकियों, ध्वज व आकर्षक सजावट ने पूरे वातावरण को धार्मिक और उत्साहपूर्ण बना दिया। मार्ग में जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। समिति पदाधिकारियों ने बताया कि यह आयोजन समाज में धार्मिक आस्था, आपसी भाईचारे और सांस्कृतिक परंपराओं को जीवंत रखने का संदेश देता है। जुलूस शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ।
