दतिया:दतिया विधानसभा उपचुनाव में नामांकन प्रक्रिया के चौथे दिन आज गुरुवार को आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के प्रत्याशी दामोदर सिंह यादव ने अपने भाई केशव यादव के साथ कलेक्ट्रेट में स्थित तहसील कार्यालय पहुंचकर नामांकन पत्र दाखिल किया। इसके साथ ही उपचुनाव में पहला नामांकन हो गया है। दामोदर यादव ‘केतली’ चुनाव चिन्ह पर चुनाव लड़ेंगे।
नामांकन के दौरान कलेक्ट्रेट परिसर पूरी तरह पुलिस छावनी में तब्दील रहा। निर्वाचन आयोग के निर्देशों के तहत केवल अधिकृत व्यक्तियों को ही प्रवेश दिया गया, जबकि समर्थकों और कार्यकर्ताओं को मुख्य द्वार पर ही रोक दिया गया। पूरे परिसर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे।
Next Post
नरोत्तम मिश्रा कल भाजपा से पर्चा दाखिल कर सकते हैं...
Thu Jul 9 , 2026
दतिया’: दतिया उपचुनाव में अब नजरें शुक्रवार पर टिक गई हैं। भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा के कल नामांकन दाखिल करने की संभावना है। उनके नामांकन के दौरान बड़ी संख्या में अंचल भर से समर्थकों के जुटने की उम्मीद जताई जा रही है।इसे देखते […]

You May Like
-
1 week ago
झाड़ी-खोह में छिपा मिला महुआ का जखीरा