बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखकर स्कूली बसों की जाँच के लिए विशेष मुहिम

ग्वालियर: नवीन शिक्षा सत्र के आरंभ से ही ग्वालियर जिले में बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखकर स्कूली बसों की जांच के लिए विशेष मुहिम शुरू की गई है। इस कड़ी में परिवहन विभाग की टीम ने स्कूली बसों का चैकिंग अभियान चलाया । अभियान के दौरान 5 बसों सहित एक स्कूल वैन का बीमा एवं फिटनेस नहीं होने पर 26500 रुपए का अर्थदण्ड वसूला गया।क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी विक्रम सिंह कंग के निर्देशन में परिवहन विभाग की टीम ने बच्चों को स्कूल ले जाने वाली बसों को रोककर उनकी फिटनेस और अन्य दस्तावेज चैक किए।

साथ ही बसों की कंडिशन को देखा, इसके साथ ही बस के अंदर आपातकाल की स्थिति में उपयोग में लाए जाने वाले अग्निशमन यंत्र आदि को चैक किया गया। वाहनों के कागज चैक किए गए, जिसमें 4 बसों का बीमा नहीं मिला, जबकि एक बस का फिटनेस सर्टिफिकेट नहीं था। इन सभी बसों पर 5-5 हजार रुपए का अर्थदण्ड लगाया गया। इसके साथ ही एक स्कूल वैन चालक के पास दस्तावेज पूरे नहीं होने पर 1500 रुपए का अर्थदण्ड लगाया गया।
कलेक्टर रूचिका चौहान ने निर्देश दिए हैं कि छात्रों की सुरक्षा को लेकर स्कूल संचालक लापरवाही नहीं बरतें। बच्चों को स्कूल ले जाने वाली सभी बसों में सुरक्षा उपकरण होने चाहिए, अन्यथा उन पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी विक्रम सिंह कंग ने बताया है कि स्कूली छात्रों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

Next Post

क्या पूरे सीजन से बाहर हो जाएंगे मिचेल स्टार्क? इंजरी पर आया कोच का बयान, जानें कब जुड़ेंगे टीम के साथ

Wed Apr 8 , 2026
दिल्ली कैपिटल्स ने आईपीएल 2026 के लिए मिचेल स्टार्क को रिटेन किया, लेकिन वह अभी तक टीम से नहीं जुड़े हैं। उनकी अनुपस्थिति पर DC कोच ने बड़ा बयान देते हुए अपडेट दिया है। आईपीएल 2026 में दिल्ली कैपिटल्स ने अपने अभियान की शुरुआत शानदार अंदाज में की है। टीम […]

You May Like