फिल्म सितारे ज़मीन पर का गाना सर आंखों पे मेरे रिलीज

मुंबई, (वार्ता) बॉलीवुड स्टार और फिल्मकार आमिर खान की आने वाली फिल्म ‘सितारे ज़मीन पर’ का नया गाना ‘सर आंखों पे मेरे’ रिलीज हो गया है।

‘सितारे ज़मीन पर’ वर्ष 2007 की सुपरहिट फिल्म ‘तारे ज़मीन पर’ की स्पिरिचुअल सीक्वल है।फिल्म सितारे ज़मीन पर के मेकर्स ने अब फिल्म का एक प्यारा सा गाना सर आँखों पे मेरे रिलीज़ कर दिया है। अरिजीत सिंह की आवाज़ में गाया गाना सर आंखों पे मेरे एक दिल छू लेने वाला गाना है। आमिर खान और जेनेलिया डिसूज़ा पर फिल्माया गया यह गाना प्यार की मिठास का सुकून भरा अहसास देता है।

आमिर खान प्रोडक्शंस के बैनर तले बनी ‘सितारे जमीन पर’ में आमिर खान और जेनेलिया देशमुख लीड रोल में नजर आएंगे। फिल्म के गाने अमिताभ भट्टाचार्य ने लिखे हैं और संगीत शंकर-एहसान-लॉय ने दिया है। इसका स्क्रीनप्ले दिव्य निधि शर्मा ने लिखा है। इस फिल्म को आमिर खान और अपर्णा पुरोहित ने रवि भागचंदका के साथ प्रोड्यूस किया है। आर. एस. प्रसन्ना के निर्देशन में बनी यह फिल्म 20 जून 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Next Post

शलिनी पांडे ने कासोल में शुरू किया फिल्म राहु केतु का दूसरा शेड्यूल

Fri May 30 , 2025
मुंबई, (वार्ता) बॉलीवुड अभिनेत्री शलिनी पांडे ने अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म राहु केतु की शूटिंग का दूसरा शेड्यूल हिमाचल प्रदेश के खूबसूरत कसोल में शुरू कर दिया है। अपने दमदार अभिनय के लिए जानी जाने वाली शालिनी ने सोशल मीडिया पर सेट से बिहाइंड-द-सीन तस्वीरें शेयर कर फैन्स को एक झलक […]

You May Like