मुरार में भगवान परशुराम जन्मोत्सव की तैयारी

*ब्राह्मण सभा की बैठक में चल समारोह के संयोजक नियुक्त*

ग्वालियर। ब्राह्मण सभा मुरार कार्यालय भगवान परशुराम मन्दिर, घासमंडी, मुरार में ब्राह्मण सभा मुरार की बैठक ब्राह्मण सभा के अध्यक्ष राम पाठक की अध्यक्षता, मुख्य सलाहकार नरेश कटारे के मार्गदर्शन व वरिष्ठ समाजसेवी जेपी शुक्ला, पूर्व अध्यक्ष बासुदेव शर्मा कक्का की विशेष उपस्थिति में हुई।

भगवान परशुराम के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में निकलने वाले चल समारोह के लिए वरिष्ठ समाजसेवी रामनिवास समाधिया को संयोजक, श्रीमती लक्ष्मी शर्मा को महिला संयोजक, युवा समाजसेवी अमरीश शर्मा को युवा संयोजक व देवदत्त शर्मा को स्वागताध्यक्ष नियुक्त किया गया। भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर 3 मई को सांय 5 बजे परशुराम मंदिर, घासमंडी मुरार से चल समारोह निकाला जायेगा।

पिछले वर्ष के चल समारोह का आय व्यय पत्रक कोषाध्यक्ष संतोष पाठक द्वारा प्रस्तुत किया गया जो पास किया गया। बैठक का संचालन महामंत्री नरेश पचौरी सूरों द्वारा किया गया। इस अवसर पर कार्यवाहक अध्यक्ष यतेन्द्र तिवारी, महामंत्री रामबाबू शर्मा,महिला अध्यक्षा श्रीमती कांता शर्मा विजय शर्मा पंकज पाठक, गजेन्द्र पुरोहित, रामबाबू सिरोठिया, मोहन मुदगल, हरिप्रसाद शर्मा आदर्श दीक्षित मुकेश शर्मा, राघवेंद्र शर्मा, संदीप शर्मा, गिर्राज दीक्षित, संजीव मिश्रा शिवदयाल शर्मा रामकिशन शर्मा (ठेकेदार) डॉ.आलोक पुरोहित प्रदीप मिश्रा गुड्डू पांडे, माया भारद्वाज संजीव शर्मा देवेश पचौरी आदि उपस्थित थे.

Next Post

तालिबान ने ईरान से अफगानिस्तानी कैदियों के प्रति नरमी बरतने का किया आग्रह

Fri Apr 4 , 2025
काबुल/तेहरान, 04 अप्रैल (वार्ता) अफगानिस्तान के नागरिकों की फांसी की संख्या में वृद्धि से परेशान होकर, तालिबान के सर्वोच्च न्यायालय के प्रशासनिक उप-प्रमुख अब्दुल मलिक हक्कानी ने तेहरान का दौरा किया और ईरानी अधिकारियों से अफगानिस्तानी कैदियों के प्रति नरमी बरतने का अनुरोध किया। श्री हक्कानी ने मृत्युदंड के अलावा, […]

You May Like