सुरक्षा व्यस्था को लेकर रात मे शहर की सड़क पर उतरे पुलिस अधीक्षक 

रीवा। आगामी नव वर्ष की सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए रीवा एसपी शैलेंद्र सिंह चौहान का शहर भ्रमण सुरक्षा-यातायात व्यवस्था का जायजा, शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों की खैर नहीं—कड़ी चेतावनी दी

 

नववर्ष के अवसर पर रीवा पुलिस अधीक्षक शहर में स्वयं भ्रमण पर निकले और कानून-व्यवस्था, सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था का विस्तार से निरीक्षण किया। नए साल के जश्न को देखते हुए प्रमुख सड़कों, चौराहों, बाजार क्षेत्रों, होटल-ढाबों, बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन सहित भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पुलिस तैनाती की समीक्षा की गई।

एसपी ने स्पष्ट चेतावनी दी कि शराब पीकर वाहन चलाने वालों की खैर नहीं। ड्रंक-एंड-ड्राइव के मामलों में सख्त कार्रवाई के निर्देश देते हुए चेकिंग प्वाइंट बढ़ाने, रात्री गश्त तेज करने और नियम तोड़ने वालों पर तत्काल चालान व वैधानिक कार्रवाई करने के आदेश दिए गए। साथ ही हेलमेट, सीट बेल्ट, ओवरस्पीड और गलत दिशा में वाहन चलाने पर भी सख्ती बरतने को कहा गया।

निरीक्षण के दौरान आम नागरिकों से संवाद कर सुरक्षित व शांतिपूर्ण तरीके से नववर्ष मनाने की अपील की गई, ताकि शहर में शांति, सुरक्षा और सुचारू यातायात व्यवस्था बनी रहे।

Next Post

कांग्रेस स्थापना दिवस पर जवाहर भवन में हुआ भव्य आयोजन,ध्वज वंदन, राष्ट्रगान और पूर्व अध्यक्षों का सम्मान

Sun Dec 28 , 2025
सीधी। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के 140 वें स्थापना दिवस के अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ज्ञान सिंह की अध्यक्षता और वरिष्ठ नेताओं के विशिष्ट आतिथ्य में जवाहर कांग्रेस भवन सीधी में गरिमामय एवं ऐतिहासिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला कांग्रेस […]

You May Like