सीहोर/ बुधनी. पुलिस द्वारा फर्जी तरीके से प्लाट काटे वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजने की कार्यवाही की है.
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार गत 14 सितंबर 24 को फरियादी मनीष बब्बर आ. आनंद मोहन बब्बर निवासी वार्ड नं. 07 डॉक्टर कालोनी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि आरोपी विमला बाई पति दुर्गाप्रसाद, तमजीर खान आ. शहजाद खान, विपुल यादव आ. गिरीश यादव निवासी बुधनी द्वारा फर्जी अनुबंध तैयार कर टीएनसीपी से गलत तरीके से अनुमति प्राप्त कर प्लाट काटे हैं. इस प्रकार एक अन्य मामले में आरोपियों द्वारा वार्ड नं. 12 माना में रामेश्वर पिता बाबूलाल के साथ मिलकर प्लाट काटे हंै. पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच कार्य शुरू दिया. जांच के दौरान पुुलिस ने विभिन्न धाराओं में विमलाबाई, तमजीर खान उर्फ मंटू, रामेश्वर कोरी को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया. जिन्हें न्यायालय के आदेश से जेल भेजा गया एवं प्रकरण में एक शेष आरोपी विपुल यादव की तलाश जारी है. सूत्रों की मानें तो फरार आरोपी बुधनी के कांग्रेस नेता का बेटा एवं निजी स्कूल का संचालक बताया जाता है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सरगर्मी से उसकी तलाश की जा रही है.
