लालन-पालन पर ECD प्रशिक्षण दिया गया

इटारसी। शहरी ब्लॉक इटारसी में लालन-पालन विषय पर मनोवैज्ञानिक जिज्ञासा, अंशिका, एडीसी निशा प्रणामी, आदर्श मिश्रा, सुपरवाइजर दीप्ति दुबे, सुपरवाइजर रिसर्च अस्सिटेंट इशिता गर्ग, साक्षी यादव इंटर्न ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया।

आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने इस प्रशिक्षण में सक्रिय भागीदारी दिखाते हुए इसे सफल बनाने में अहम भूमिका निभाई। जहां संभव हो सका, सभी विषयों को प्रशिक्षण में शामिल करने का प्रयास किया गया। प्रशिक्षण के दौरान कोई बड़ी चुनौतियां नहीं आईं, लेकिन कुछ छोटी-छोटी बातों पर टीम का ध्यान देना आवश्यक है, जैसे प्रशिक्षण की तैयारी, समय प्रबंधन, व्यवस्थापन, प्रस्तुति कौशल एवं विषय की जानकारी आदि। यह एक पायलट प्रशिक्षण था, जिससे कई बातें सीखने को मिलीं। इटारसी की सीडीपीओ इंचार्ज श्रीमती दीप्ति शुक्ला, सुपरवाइजर श्रीमती अर्चना बस्तावर, श्रीमती पूनम मौर्य, श्रीमती मीना गांठले, श्रीमती राखी मौर्य, ब्लॉक कॉर्डिनेटर सुश्री हिना खान ने इस ईसीडी प्रशिक्षण को सफल बनाने में सहयोग और मार्गदर्शन दिया। आज के प्रशिक्षण में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता की संख्या 20 रही। इस प्रकार, आज का प्रशिक्षण डॉक्टर वंदना शुक्ला के सहयोग से सफलता से हुआ।

 

Next Post

इटारसी स्टेशन पर लूटपाट कर चाकूबाजी करने वाला बदमाश गिरफ्तार

Thu Jun 12 , 2025
इटारसी । इटारसी रेलवे स्टेशन पर 7 जून को लूटपाट और चाकूबाजी की घटना के आरोपी अजय उर्फ अज्जू पंडित को जीआरपी ने गिरफ्तार कर लिया है। फरियादी नरेन्द्र गुनरिया से आरोपी ने नशे की हालत में झगड़ा कर चाकू मारा और 21,215 रूपये की लूट की। जीआरपी ने मुखबिर […]

You May Like