
मैहर।राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के सदस्य प्रियांक कानूनगो 6 अक्टूबर को मैहर आयेंगे। निर्धारित कार्यक्रमानुसार सदस्य श्री प्रियांक कानूनगो मानवाधिकारों और समावेशी विकास से संबंधित प्रमुख विषयगत क्षेत्रों के कार्यान्वयन की स्थिति और जमीनी स्तर की वास्तविकता की व्यापक समीक्षा करेंगे। जिसमें रोजगार एवं कौशल विकास का अधिकार, बच्चों के अधिकारी और किशोर न्याय प्रणाली, मानव तस्करी, वृद्ध व्यक्तियों एवं वरिष्ठ नागरिकों के अधिकार, विकलांग व्यक्तियों के अधिकार, पंचायती राज संस्थाओं और स्थानीय स्वशासन निकायों का कामकाज खेल और मानवअधिकारी, सांस्कृतिक, दार्शनिक और कलात्मक अभिव्यक्तियों में मानवधिकार बाल यौन शोषण सामग्री (सीएसएएम) की समीक्षा करेंगे। यह समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभाकक्ष मैहर में 6 अक्टूबर को प्रातः 10 बजे से आयोजित की जायेगी।
