
उज्जैन। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक हेमंत खंडेलवाल ने गुरुवार को महिदपुर में आयोजित दीपावली मिलन समारोह एवं सक्रिय सदस्य सम्मेलन में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने मीसाबंदियों का सम्मान किया और पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि संगठन की मजबूती ही भाजपा की सबसे बड़ी शक्ति है।
कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. प्रभुलाल जाटव, जिला अध्यक्ष नगर संजय अग्रवाल, जिला अध्यक्ष ग्रामीण राजेश धाकड़, विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा, तेज बहादुर सिंह चौहान, पूर्व विधायक बहादुर सिंह चौहान सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे। समारोह में उत्साह और एकजुटता का माहौल देखने को मिला।
