सिलेंडर दाम बढ़ाकर सरकार ने जनता को थमाया ‘चुनावी बिल : कांग्रेस

नयी दिल्ली, 01 मई (वार्ता) कांग्रेस ने कमर्शियल रसोई गैस सिलेंडर के दाम में बढ़ोतरी को सरकार का ‘चुनावी बिल’ करार देते हुए कहा है कि इसका सीधा असर आम लोगों की थाली पर पड़ना तय है।
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अभिषेक मनु सिंघवी तथा पार्टी संचार विभाग के प्रभारी जयराम रमेश ने शुक्रवार को यहां पार्टी मुख्यालय में संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में कहा कि हाल में कुछ राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव के बाद सरकार ने कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में एक ही दिन में 993 रुपये की बढ़ोतरी की है। उन्होंने कहा कि फरवरी से अब तक सिलेंडर के दामों में 1380 रुपये की वृद्धि हुई है, जो करीब 81 प्रतिशत का इज़ाफा है।

कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि इस बढ़ोतरी से चायवाला, ढाबा, होटल, बेकरी और हलवाई जैसे छोटे कारोबारियों की रसोई पर सीधा असर पड़ेगा और इसका बोझ अंततः आम जनता पर पड़ेगा। कांग्रेस ने आशंका जताई कि गैस के बाद पेट्रोल और डीजल की कीमतों में भी बढ़ोतरी हो सकती है।
इस बीच कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी सिलेंडर की कीमत बढ़ाने के लिए सरकार की आलोचना करते हुए कहा, “मैंने पहले ही कह दिया था कि चुनाव के बाद महंगाई की गर्मी आएगी। आज कमर्शियल गैस सिलेंडर में 993 रुपये की एक ही दिन में सबसे बड़ी बढ़ोतरी हुई है। यह चुनावी बिल है। फरवरी से अब तक 1380 रुपये की बढ़ोतरी ,सिर्फ तीन महीनों में 81 प्रतिशत का इज़ाफा। चायवाला, ढाबा, होटल, बेकरी, हलवाई—हर किसी की रसोई पर बोझ बढ़ा है और इसका असर आपकी थाली पर भी पड़ेगा। पहला वार गैस पर, अगला वार पेट्रोल-डीज़ल पर।”

.....

Next Post

ई-कॉमर्स खाद्य नियमों के उल्लंघन पर एफएसएसएआई की बड़ी कार्रवाई, 6 लाख रुपये का जुर्माना

Fri May 1 , 2026
नयी दिल्ली, एक मई (वार्ता) उपभोक्ताओं की सेहत की सुरक्षा के लिए एक बड़ी कार्रवाई करते हुए, भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) ने खाद्य सुरक्षा मानदंडों के उल्लंघन के लिए एक ई-कॉमर्स फूड बिजनेस ऑपरेटर पर छह लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। यह कार्रवाई एफएसएसएआई के उत्तरी […]

You May Like