नाइजर के राष्ट्रपति ने नियामी हवाईअड्डे पर हमले के पीछे फ्रांस का हाथ होने का लगाया आरोप

नियामे, 28 जुलाई (वार्ता/स्पूतनिक) नाइजर के राष्ट्रपति अब्दुर्रहमाने त्चियानी ने देश की राजधानी नियामी के अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर हुए उग्रवादी हमले के पीछे फ्रांस सरकार का हाथ होने का आरोप लगाया है। श्री त्चियानी ने सोमवार को ले साहेल समाचार पोर्टल को दिये साक्षात्कार में दावा किया कि 18 जून को नियामी के डियोरी हमानी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर हमला करने वाले उग्रवादियों को फ्रांस ने एकत्र किया, उन्हें प्रशिक्षण दिया और हवाईअड्डे को पूरी तरह नष्ट करने के स्पष्ट निर्देश दिये। उन्होंने आरोप लगाया कि इस हमले को अंजाम देने वाले भाड़े के लड़ाकों की भर्ती जमाअत नुसरत अल-इस्लाम वल-मुस्लिमीन (जेएनआईएम) के सदस्यों में से की गयी थी।

लगभग 40 सशस्त्र उग्रवादियों ने 18 जून को डियोरी हमानी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर हमला किया था। अल-कायदा से संबद्ध जेएनआईएम गठबंधन ने इस हमले की जिम्मेदारी ली थी। श्री त्चियानी ने दावा किया कि हमले की योजना अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा, राष्ट्रपति भवन और नाइजर सशस्त्र बलों के प्रशिक्षण केंद्र सहित तीन स्थानों को एक साथ निशाना बनाने की थी। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति आवास और प्रशिक्षण केंद्र पर हमला करने की तैयारी कर रहे उग्रवादी समूहों को हमले से एक दिन पहले ही गिरफ्तार कर लिया गया था।

.....

Next Post

सर्राफा बाजार में बड़ी गिरावट: सोना 50,912 रुपये तक सस्ता हुआ और चांदी भी अपने रिकॉर्ड उच्च स्तर से आधी कीमत पर आ गई

Tue Jul 28 , 2026
नई दिल्ली,  भारतीय सर्राफा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट दर्ज की गई है। एमसीएक्स पर सोने के भाव में 50,,912 रुपये तक की बड़ी कमी आई है, जिससे खरीदारों को राहत मिली है। सोने और चांदी के ताजा भाव में आई जोरदार नरमी मंगलवार सुबह […]

You May Like