कांगो में खदान धंसने से टूटा पुल, 32 लोगों की मौत

किंशासा 17 नवंबर (वार्ता) कांगो गणराज्य में तांबे की खदान में एक पुल के ढह जाने से कम से कम 32 लोगों की मौत हो गयी और कई अन्य लोग घायल हो गये।

स्थानीय अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

प्रांतीय गृह मंत्री रॉय कौम्बा मायोंडे ने रविवार को बताया कि शनिवार को दक्षिणी लुआलाबा प्रांत में कलांडो खदान के ढहने के बाद से अब तक कुल 32 शव बरामद किए जा चुके हैं। उन्होंने मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका जतायी है।

श्री मायोंडे ने कहा कि “भारी बारिश और भूस्खलन के खतरे के कारण खदान में प्रवेश पर सख्त प्रतिबंध” के बावजूद, खुदाई करने वाले जबरन खदान में घुस गए।

गृह मंत्री ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस दुखद घटना की पुष्टि की है। हालांकि, उन्होंने 32 लोगों की मौत होने की आधिकारिक पुष्टि की है, जबकि मरने वालों की संख्या अधिक होने की आशंका है। गृह मंत्री ने हादसे की वजह बताते हुए कहा कि भारी बारिश और भूस्खलन के खतरे के कारण खदान पहले से ही बंद थी। खदान में मजदूरों का प्रवेश वर्जित था और कोई वैध काम नहीं हो रहा था। बावजूद इसके, कई मजदूर अवैध तरीके से खनन करने के लिए जबरन खदान में घुस गए थे।

 

 

 

Next Post

हार्वेस्टर से टकराई बाइक, 25 साल के युवक की मौके पर मौत

Mon Nov 17 , 2025
शिवपुरी: पत्नी को लेने ससुराल आ रहे युवक की हादसे में मौत हो गई। मोहना के ग्राम दौरार निवासी युवक अपनी पत्नी को लेने बाइक से करैरा आ रहा था। रास्ते में हार्वेस्टर ने टक्कर मार दी। मोहना के ग्राम दौरार निवासी हल्के जाटव उम्र 25 साल पुत्र रामकिशन जाटव […]

You May Like