
राजगढ़। नगर के वरिष्ठ एडव्होकेट रहे स्व. उदितनारायण सक्सेना के सुपुत्र राजेश सक्सेना बब्बल का बुधवार को आकस्मिक निधन हो गया है. समाजसेवी युवा के निधन से नगर में गहरा शोक छा गया.
सक्सेना पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे. जैसे ही उनके निधन की जानकारी मिलने-जुलने वालों, ईष्ट मित्रों को लगी गहरा शोक छा गया. समाजसेवा के कार्यो में हमेशा अग्रणी रहने के साथ ही उनके द्वारा 50 से ज्यादा बार रक्तदान किया गया. उनकी अंतिम यात्रा बुधवार शाम को उनके निवास स्थल बांसवाडा से स्थानीय मुक्तिधाम पहुंची. बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों, प्रबुद्धजनों, गणमान्य नागरिकों, समाज बंधुओं ने शामिल होकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की.
