
नरसिंहपुर। करेली के पास नेशनल हाइवे 44 पर डीएम पैलेस शादी हॉल के नजदीक देर शाम ट्राला और ट्रक में टक्कर हो गई। घटना में ट्रक में फंसे ड्राइवर को स्थानीय पुलिस और लोगों की मदद से बाहर निकाला गया, उसे शासकीय अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। घटना के चलते कश्मीर से कन्याकुमारी को जोड़ने वाला सबसे बड़ा हाइवे जाम हो गया। फिलहाल क्रेन की मदद से दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से किनारे किया जा रहा है।
