किचन में खाना बनते समय सिलेंडर फटने से कर्मचारी झुलसे

ग्वालियर। डबरा सिटी थाने के पास मोहन जैन के होटल जैन भोजनालय की किचन में घरेलू गैस सिलेंडर से खाना बन रहा था, तभी देर रात लेजम फटने से भीषण आग लग गई। किचन में खाना बना रहे दो कर्मचारी आग से झुलस गए। वहीं कुछ लोग आग से बचने के लिए सीढ़ियों के सहारे छत पर पहुंच गए। जिनको बगल की छत से सुरक्षित नीचे उतारा गया। होटल में बैठे ग्राहक भी आग की खबर लगते ही रोड पर बाहर निकल आए। लगभग आधा घंटे बाद फायरब्रिगेड पहुंची। बड़ी मसक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग मैं झुलसे कर्मचारियों को लोगों ने अस्पताल पहुंचाया।

Next Post

शालाओं के औचक निरीक्षण को लेकर DEO ने जारी किया पत्र

Tue Jun 24 , 2025
सतना. शिक्षण सत्र आरंभ होने पर शालाओं के आकस्मिक निरीक्षण को लेकर जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा सोमवार को पत्र जारी कर दिया गया. जिले के विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी, सभी शासकीय उमा विद्यालयों के प्राचार्य और सभी बीआरसीसी जनपद शिक्षा केंद्र को संबोधित पत्र में डीईओ द्वारा टीएल बैठक में कलेक्टर […]

You May Like