
कुक्षी। विधायक पृर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह हनी बघेल का जन्मदिन कांग्रेस जनों ने भव्य समारोह आयोजित कर धूमधाम के साथ मनाया। विधायक के पैतृगांव तलावड़ी में बड़ी तादाद में उत्साह और उमंग से लबरेज क्षेत्र के लोगों ने सुबह से पहुँचकर हनी बघेल का पुष्पहारों से अभिनंदन कर केक काटकर जन्मदिन की बधाई दी।इसके पूर्व विधायक बघेल ने परिजनों के साथ ढ़ोलिया पहुंचकर कुलदेवी माताजी की पूजा अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया.
जन्मदिन समारोह में हजारों लोगों के स्नेह को देखकर विधायक सुरेंद्र सिंह बघेल खुशी से झूम उठे उन्होंने क्षेत्र के लोगों को आश्वस्त करते हुए कहा कि क्षेत्र के विकास के साथ आप सब लोगों के सुख दुख में हमेशा तत्पर रहूंगा।
इस मौके पर आयोजित इस मौके विधानसभा स्तरीय ढ़ोल मांदल प्रतियोगिता का आयोजित हुई जिसमें 300 ढ़ोल मांदल दल शामिल हुए.जिन्हे प्रथम पुरुस्कार 31 हजार,द्वितीय 21 हजार,तृतीय 11 हजार चतुर्थ पुरुस्कार 5100 सौ रूपये तथा शेष ढोल मांदल को प्रोत्साहन पुरुस्कार 3100 रुपये
विधायक हनी बघेल द्वारा सम्मानित करते हुए पुरुस्कृत किया।समारोह में प्रसिद्ध टीवी -फिल्मी कलाकार, महाकुंभ में वायरल गर्ल मोनालिसा, टीवी सीरियल भाभीजी घर पर है कि कलाकार सपना सिकरवाल, ऐश्वर्या राय भकुनी, सौम्य बरहेया, प्रोड्यूसर राजाराम पाटीदार,मनमोहन तिवारी,महेंद्र लोधी,राजीव सिंह आदि कलाकारों के साथ जिला कांग्रेस अध्यक्ष कमलकिशोर पाटीदार, आलीराजपुर विधानसभा के पूर्व विधायक मुकेश पटेल,कांग्रेस नेता मनोज गौतम,अर्जुन सिंह बघेल,हरीश सेन,विधायक प्रतिनिधि वीरेंद्र गुप्ता,शंकर भायल,पार्षद कनकमल सोनी,सुदामा पाटीदार,कुक्षी, ड़ही,निसरपुर के पंच सरपंच,पार्षद आदि जनप्रतिनिधियों के साथ कुक्षी ड़ही,निसरपुर ब्लाक के बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।
