
इंदौर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के डिजिटल इंडिया संकल्प और मुख्यमंत्री मोहन यादव के सुशासन विजन को आगे बढ़ाते हुए, महापौर पुष्यमित्र भार्गव के निर्देशन में नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय की उपस्थिति में नगर निगम इंदौर ने नागरिक सुविधाओं को और सरल व पारदर्शी बनाने के लिए व्हाट्सऐप चैटबॉट (7440311311) का आज मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव करेंगे शुभारम्भ।
अब नागरिक निगम से संबंधित किसी भी शिकायत को सीधे व्हाट्सऐप पर दर्ज कर सकते हैं। यह सुविधा 311 ऐप से जुड़ी है, जिससे शिकायत तुरंत संबंधित अधिकारी तक पहुंचेगी और उसका निवारण शीघ्र होगा। यह पहल इंदौर को स्मार्ट सिटी से आगे स्मार्ट सर्विस सिटी बनाने में अहम भूमिका निभाएगी।
