
इंदौर. विजयनगर क्षेत्र के शीतल नगर में रविवार दोपहर एक सनसनीखेज घटना सामने आई. प्रॉपर्टी व्यापारी पूरनमल राठौर ने खुद को सिर में गोली मार ली.
गोली चलने की आवाज सुनते ही परिजन कमरे की ओर दौड़े, जहां वे खून से लथपथ हालत में मिले. तत्काल उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है.
विजयनगर थाना प्रभारी चंद्रकांत पटेल ने नव भारत को बताया कि पूरनमल राठौर ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से सिर में गोली मारी. प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि व्यापारी लंबे समय से गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे, जिससे मानसिक तनाव में रहने की आशंका जताई जा रही है, फिलहाल घायल का इलाज अस्पताल में चल रहा हैं, घायल और परिजनों के बयानों के बाद ही मामले में कुछ कहा जा सकता है.
