छिंदवाड़ा-बैतूल हाईवे पर भीषण हादसा, मजदूरों से भरी पिकअप और ट्रक की टक्कर में 10 मौतों की आशंका

छिंदवाड़ा: छिंदवाड़ा-बैतूल राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोमवार को एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना ने इलाके को झकझोर दिया। टेमनी खुर्द के पास मजदूरों से भरी पिकअप वाहन की सामने से आ रहे ट्रक से जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि पिकअप वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसके कई हिस्से सड़क पर बिखर गए।
बताया जा रहा है कि हादसे के समय पिकअप में बड़ी संख्या में मजदूर सवार थे।

प्रारंभिक सूचना के मुताबिक दुर्घटना में करीब 10 लोगों की मौत की आशंका जताई जा रही है, जबकि कई मजदूर गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों की हालत को देखते हुए उन्हें तत्काल उपचार के लिए नजदीकी अस्पतालों में भेजा गया।हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई। राहत और बचाव अभियान शुरू किया गया। पुलिस जवानों और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को वाहन से बाहर निकाला गया।

मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतकों के शवों का पंचनामा तैयार कर उन्हें पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। वहीं मृतकों की पहचान कर उनके परिजनों को सूचना देने के प्रयास किए जा रहे हैं।प्रशासन ने अभी तक मृतकों और घायलों की संख्या की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। प्रारंभिक तौर पर तेज रफ्तार और आमने-सामने की टक्कर को दुर्घटना की वजह माना जा रहा है।

Next Post

खंडवा में मोहर्रम की तैयारियां तेज, 23 और 25 जून को निकलेगी बाबा की सवारियां

Mon Jun 22 , 2026
खंडवा: हजरत इमाम हुसैन की याद में मनाए जाने वाले मोहर्रम पर्व को लेकर मुस्लिम समाज ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। शहर के विभिन्न इमामबाड़ों में कलाकारों द्वारा आकर्षक ताजियों का निर्माण किया जा रहा है। मोहर्रम पर्व को लेकर समाज में उत्साह का माहौल है और धार्मिक कार्यक्रमों […]

You May Like