ओमान के पास वाणिज्यिक जहाज पर हमला, 11 भारतीय समेत 12 नाविक घायल

नयी दिल्ली 06 अक्टूबर (वार्ता) ओमान के तट के पास होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजर रहे पनामा के झंडे वाले वाणिज्यिक जहाज एम टी ऑन पीस पर मंगलवार को एक प्रोजेक्टाइल से हमला हुआ जिसमें 11 भारतीय नाविक घायल हो गए।

विदेश मंत्रालय ने एक वक्तव्य जारी कर यह जानकारी दी। जहाज के 19 सदस्यीय चालक दल में 17 भारतीय हैं। हमले में चालक दल के 12 सदस्य घायल हुए, जिनमें 11 भारतीय हैं। घायलों को ओमानी अधिकारियों की मदद से निकालकर ओमान के खासाब में इलाज के लिए ले जाया गया है।

मंत्रालय ने हमले की कड़ी निंदा की है और क्षेत्र में जहाजों पर हो रहे हमलों को लेकर चिंता जताई है। मंत्रालय ने ऐसे हमलों को तुरंत रोकने की अपील की है। मंत्रालय ने कहा कि वाणिज्यिक जहाजों, नाविकों और नागरिक बुनियादी ढांचे को निशाना बनाना बंद होना चाहिए और अंतरराष्ट्रीय जलमार्गों में आवाजाही और व्यापार जल्द बहाल किया जाना चाहिए।

 

Next Post

लकड़बग्घे के हमले में तीन ग्रामीण घायल, बुजुर्ग का चेहरा नोचा, 12 टांके आए, युवती के हाथों पर काटा

Tue Oct 6 , 2026
राजगढ़। कालीपीठ थाना क्षेत्र के लेहरची गांव में मंगलवार को लकड़बग्घे ने तीन लोगों पर हमला कर दिया. हमले में 80 वर्षीय महिला एवं 18 वर्षीय युवती और एक ग्रामीण घायल हुआ है. तीनों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है. लकड़बग्घे ने सबसे पहले घर में मौजूद 80 […]

You May Like